Coronavirus Update: भारत में 24 घंटों में मिले 2,380 नए केस, एक्टिव मामले 27 हजार के पार
Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटों में 2,380 नए मामले सामने आए और 5,188 लोग ठीक हुए हैं। राहत की बात यह है कि संक्रमित मामलों में से तेजी से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है।

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ अब नीचे आने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,380 नए मामले सामने आए और 5,188 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मामलों की संख्या 27,212 हो गई है। राहत की बात यह है कि संक्रमित मामलों में से तेजी से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब देश में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 0.06 फीसदी, ठीक होने वाले मरीजों की 98.75 फीसदी और 1.18 फीसदी मृत्यु दर दर्ज की गई है। इससे साफ पता चलता है कि संक्रमण अब कमजोर पडता नजर आ रहा है।
अब तक इतनों के लगी कोरोना वैक्सीन
आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक 220,66,79,296 कोरोना टीके की खुराक लोगों को लगाई जा चुकी है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं, जो राहत की बात है। एक वक्त था कि जब लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं की लापरवाही बरती जाए। कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications