Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 12899 नए मामले, देश में 44,49,552 को लगा कोरोना का टीका
Coronavirus Update: देश में रोज कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है,लेकिन अच्छी बात यह है कि जितने लोग संक्रमित हो रहे हैं उससे कहीं ज्यादा लोग हर रोज ठीक होकर अस्पतालसे डिस्चार्ज हो रहे हैं। साथ ही संक्रमण की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों मे कोरोना के 12899 नए मामले सामने आए हैं जबकि 17824 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना से 107 लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video
देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या की बात करें तो यह 1,07,90,183 है, जबकि इसमे से 1,04,80,455 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में अभी तक 1,54,703 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश में कोरोना संक्रमित कुल एक्टिव केस 1,55,025 है। देश में कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार काफी तेज हो गई है। अभी तक देश में कुल 19,92,16,019 लोगों का कोरोना सैंपल टेस्ट किया जा चुका है। इसमे से 7,42,841 लोगों का टेस्ट 3 फरवरी को किया गया है। 16 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सिनेशन की शुरुआत हुई है और अभी तक देश में 44,49,552 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications