Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11427 नए मामले, 11858 लोग हुए डिस्चार्ज

Coronavirus Update: देश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11427 नए मामले सामने आए हैं जबकि 11858 लोग संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में 118 लोगों की जान चली गई है। देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब 10757610 पहुंच चुकी है। अच्छी बात यह है कि इसमे से 10434983 लोग कोरोना से ठीक हो चुकी हैं। वहीं अबतक देश में कोरोना से कुल 154392 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि देश में कोरोना के मौजूदा समय में सक्रिय मामले 168235 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 11,427 नए COVID-19 केस,118 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    corona


    आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार देश में 31 जनवरी तक 197092635 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। जबकि 504263 लोगों का 31 जनवरी को कोरोना का टेस्ट किया गया है। बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हो चुकी है। आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। देश में कोरोना से रिकवरी दर 97 फीसदी हो गई है। मौजूदा समय में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल हैं। महाराष्ट्र में अबतक कोरोना के 2026399 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 51082 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    कर्नाटक में अबतक कोरोना के 939387 मामले सामने आ चुके हैं जबकि प्रदेश में अबतक 12217 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं केरल में कोरोना के 929178 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 3743 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं आंध्र प्रदेश कोरोना के 887836 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 7153 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+