Coronavirus: अब तक 55 विदेशी यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
चीन सहित अन्य देशों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए विदेशी फ्लाइट के 2 प्रतिशत यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग के आदेश दिए गए हैं।

भारत में अब तक 53 विदेशी यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के मुताबिक अब तक देश में 5666 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। यह कुल सैंपल्स का 0.94 प्रतिशत है। आपको बता दें कि चीन सहित अन्य देशों में कोरोना कोहराम मचा रहा है। जिसको देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। साथ ही सरकार की तरफ से विदेश से आने वाली फ्लाइट के 2 प्रतिशत यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग के आदेश दिए गए हैं।
पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 226 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देश का कुल रिकवरी दर लगभग 98.80 प्रतिशत पर है। वहीं, इस महामारी से ठीक होने वालों को कुल 4,41,44,029 तक पहुंच गई है।
इस वक्त देश में COVID-19 के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 3,653 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में कुल 44 की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। इधर, देश में इस महामारी से अब तक कुल 5,30,702 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में COVID महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।
आपको बता दें कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण तबाही मचा रहा है। चीन में हर दिन इतने ज्यादा मरीज आ रहे हैं कि हॉस्पिटल्स के बेड्स फुल हो गए हैं। वहीं, श्मशान घाटों पर सामूहिक दाह संस्कार किया जा रहा है। वहीं, भारत में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि देश में अगले 40 दिनों के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए देश सभी सरकारी हॉस्पिटल्स में मंगलवार को मॉक ड्रिल भी आयोजित किया गया था।
ये भी पढ़ें- Delhi AQI: नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच दिल्ली वाले सतर्क, कोरोना, कड़ाके की ठंड के बीच जहरीली हुई हवा












Click it and Unblock the Notifications