Delhi AQI: नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच दिल्ली वाले सतर्क, कोरोना, कड़ाके की ठंड के बीच जहरीली हुई हवा
Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक201 और 300 के बीच एक AQI को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

Delhi Weather AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 369 'बहुत ही खराब' कैटेगरी में रहा। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली एयर क्वालिटी इंडेक्स 399 दर्ज किया गया था। नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच दिल्ली वाले सर्तक हो गए हैं। एक ओर जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर गाइडलाइन्स जारी किए हैं, ऐसे में दिल्ली का प्रदूषण भी लोगों को डरा रहा है।
दिल्ली में जहरीली होती हवा को देख वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक बार फिर से ग्रेडेड के चरण III के तहत उपायों को लागू करने का फैसला किया है। रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत दिल्ली कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल वर्क बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार 31 दिसंबर को फैसला करेगी कि राष्ट्रीय राजधानी में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए या नहीं। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'हम शनिवार को इस बात की समीक्षा करेंगे कि दिल्ली में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है या नहीं।'
उप-समिति ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शांत हवाओं और स्थिर वायुमंडलीय स्थितियों के कारण 'गंभीर' श्रेणी में फिसलने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) 0-50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब' और 301 से 300 के बीच 'खराब' 400 और 500 को "बहुत गंभीर'' मानता है।
आयोग ने कहा कि पूर्वानुमान बताते हैं कि दिल्ली का एक्यूआई नए साल यानी 1 जनवरी के दिन "गंभीर" हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का AQI केवल 2 जनवरी को "बहुत खराब" श्रेणी में रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications