फिर बढ़े कोरोना से मौत के आंकड़े, बीते 24 घंटों में 541 की गई जान, 30757 नए केस
फिर बढ़े कोरोना से मौत के आंकड़े, बीते 24 घंटों में 541 की गई जान, 30757 नए केस
नई दिल्ली, 17 फरवरी: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब खत्म होने के कगार पर है। लेकिन इसी बीच गुरुवार (17 फरवरी) को कोरोना से होने वाले मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। देश में गुरुवार (17 फरवरी) को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,757 मामले सामने आए हैं। वहीं 541 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में 67,538 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। देश में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 2.61 फीसदी है।
Recommended Video

देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.03 प्रतिशत
देश में एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 32 हजार 918 है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 4,19,10,984 है। देस में कोरोना रिकवरी रेट 98.03 प्रतिशत है। भारत में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए कुल 75.55 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें मंगलवार को 11,79,705 टेस्ट किए गए हैं।

देश में वैक्सीनेशन का कुल का आंकड़ा 174.24 करोड़
देश में वैक्सीनेशन का कुल का आंकड़ा 1,74,24,36,288 (174.24 करोड़) है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 2.61 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि बीते दिन की तुलना में थोड़ा अधिक, सकारात्मकता दर 2.45% से बढ़कर 2.61% हो गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए ये निर्देश
उन राज्यों के लिए जहां अभी भी कोविड-19 को लेकर अंकुश और प्रतिबंध लगाए गए हैं, वैसा राज्यों को केंद्र सरकार ने कहा है कि जैसा कि देश भर में नए कोरोनो वायरस मामलों में गिरावट आई है, इसलिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने क्षेत्रों में नए मामलों की प्रवृत्ति और सकारात्मकता दर पर विचार करने के बाद COVID-19 प्रतिबंधों की समीक्षा कर के उसे हटा सकते हैं।
India reports 30,757 fresh COVID cases, 541 deaths, and 67,538 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) February 17, 2022
Active case: 3,32,918
Daily positivity rate: 2.61%
Total recoveries: 4,19,10,984
Total vaccination: 1,74,24,36,288 pic.twitter.com/s52FRYk2vR












Click it and Unblock the Notifications