Coronavirus की दहशत के बीच एक अच्छी खबर- अब प्राइवेट हॉस्पिटल में भी होगा फ्री में टेस्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर मचे दहशत के बीच एक अच्छी खबर है। अब कोरोना की जांच करवाने के लिए जरूरी नहीं है कि सरकारी अस्पताल में ही जाया जाए। अब प्राइवेट लैब्स में भी कोरोना वायरस की जांच होगी, वह भी बिल्कुल फ्री। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मंगलवार को इससे संबंधित नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। हालांकि, अभी इसमें एक पेच है, कि प्राइवेट लैब्स को टेस्ट तो मुफ्त में करने के लिए कहा गया है, किन्तु किट उन्हें पैसे देकर खरीदने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि पहले स्टेप की स्क्रीनिंग के टेस्ट के लिए 1,500 रुपये लगता है जबकि एडिशन कंफर्मेटरी टेस्ट्स के लिए 3,000 रुपये है। सरकार नहीं चाहती है कि इसके टेस्ट्स के पैसे मरीजों से लिए जाए और वह चाहती है कि प्राइवेट लेबोरेटरीज इस खतरनाक इन्फैक्शन की जांच बिना चार्ज लिए करे। आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गवने मंगलवार को कहा- "यह हमारी उनसे अपील है।" उन्होंने आगे कहा कि कुछ प्राइवेट लेबोरेटरीज उनके पास स्वीकृति के लिए आए थे और उन्होंने डायग्नोस्टिक टेस्ट फ्री में करने का ऑफर किया है।
लेकिन, यह सभी के लिए फ्री नहीं होगा। आईसीएमआर की प्राइवेट लैब्स को दी गई गाइडलाइंस के मुताबिक, बिना डॉक्टर के निर्देश के प्राइवेट सेक्टर टेस्ट नहीं कर सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीएमआर के अधिकारिक सूत्रों का हवाला दिया जिन्होंने ये संकेत दिए हैं कि रिसर्च बॉडी उन 60 प्राइवेट लेबोरेटरीज से बात कर रहे थे जो नेशनल एक्रीडिशन बोर्ड ऑफ हॉस्पीटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से स्वीकृत है।












Click it and Unblock the Notifications