मायलैब की कोविसेल्फ किट की डिलीवरी शुरू, घर बैठे 15 मिनट में कर सकेंगे कोविड टेस्ट
कोविसेल्फ किट की डिलीवरी शुरू, घर बैठे कर सकेंगे कोविड टेस्ट
नई दिल्ली, 3 जून: कोविड टेस्ट किट कोविशेल्फ अब मेडिकल स्टोर पर उपबल्ब हो गई है। गुरुवार को मायलैब ने बताया है कि किट को बाजार में उपलब्ध करा दिया गया है। यह अगले दो-तीन दिन में देश की दवा दुकानों पर मिलने लगेगा। साथ ही जिन लोगों ने किट ऑनलाइन ऑर्डर किया है, उनको भी जल्दी ही मिल जाएगी। ऑर्डर के लिए शिपिंग शुरू हो गई है। पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड की इस किट के जरिए घर में ही मात्र 15 मिनट में कोरोना की जांच हो सकेगी।

आईसीएमआर ने दी थी मंजूरी
आईसीएमआर ने बीते महीने पुणे की कंपनी मायलैब को कोविड-19 जांच के लिए इस सेल्फ-यूज रैपिड होम-टेस्ट किट के लिए मंजूरी दी थी। इससे जांच की रिपोर्ट सिर्फ 15 मिनट में मिल जाएगी। 250 रुपये की कीमत वाली देश की पहली कोविड-19 होम-टेस्ट किट 'कोविसेल्फ' नाम से, मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस, पुणे द्वारा विकसित की गई है। जो अब बाजार में उपलबेध हो जाएगी।

टेस्टिंग किट का इस्तेमाल मैन्युअल तौर तरीके से होगा
होम टेस्टिंग किट का इस्तेमाल मैन्युअल तौर तरीके से होगा। होम टेस्टिंग के लिए myLAB गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। इसी ऐप पर आपकी कोरोना रिपोर्ट आएगी। होम टेस्टिंग करने वाले शख्स को टेस्ट स्ट्रिप पिक्चर खींचनी होगी, फोटो उसी फोन से लेनी होगी, जिसमें myLAB ऐप डाउनलोड होगा। मोबाइल फोन का डाटा आईसीएमआर के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर किया जाएगा, जिसमें गोपनीयता बनी रहेगी। आईसीएमआर ने कहा कि मरीज की गोपनीयता को कोई खतरा नहीं है।

COVISELF किट से कैसे करें कोविड टेस्ट
जांच किट के साथ, पूरी प्रक्रिया का वर्णन करने वाला एक मैनुअल आएगा, जिसको पढ़कर उसका पालन करना होगा। यूजर मैनुअल के अनुसार, नेजल स्वाब को दोनों नॉस्ट्रिल्स में 2 से 4 सेमी तक डालना है। नॉस्ट्रिल्स में 2 से 4 सेमी तक डालने के बाद नॉस्ट्रिल्स में 5 बार तक घुमाएं। स्वाब को ट्यूब में डुबोएं, ट्यूब को नीचे की तरफ पिंच करें और नेजल स्वैब को 10 बार घुमाएं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्वाब ट्यूब में अच्छी तरह से डूबा हुआ है। इसके बाद स्वाब को पहले से भरे हुए ट्यूब में डालें और बचे हुए स्वाब को तोड़ दें। उसके बाद ट्यूब का ढक्कन बंद करें। उसके बाद टेस्ट कार्ड पर ट्यूब दबाक एक के बाद एक दो बूंदें डालें। टेस्ट रिपोर्ट के लिए 15 मिनट तक इंतजार करना होगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications