देश में 55 लाख से अधिक हुए कोरोना के मामले, 24 घंटों में 75 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 55 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 75,083 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,053 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 55,62,664 हो गई है, जिसमें 9,75,861 सक्रिय मामले, 44,97,868 रिकवर मामले और 88,935 मरीजों की मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामले 55 लाख पार, बीते 24 घंटों में 74,903 नए मरीज | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख (1,01,468) से अधिक नई रिकवरियां दर्ज की गई हैं। कुल रिकवर मामलों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। इसी के साथ देश की रिकवरी दर 80.86 फीसदी है। डेली रिकवरियों की इस उच्च दर ने भारत को दुनियाभर में सबसे ज्यादा रिकवर केसों के मामलों में सबसे शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 21 सितंबर तक कोविड-19 के कुल 6,53,25,779 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 9,33,185 सैंपल सोमवार टेस्ट किए गए थे।

    कहां कितने मामले?

    अंडमान और निकोबार में 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 3,673 हो गई है, मृतकों का आंकड़ा 52 है। अब तक कुल 3,469 मरीज रिकवर हो चुके हैं। राजस्थान में 1892 मामले, 16 मौतें, 1815 रिकवरी और 1732 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 1,16,881 हैं, जिनमें 1352 मौतें, 97284 रिकवरी और 95,906 डिस्चार्ज शामिल हैं। हरियाणा में 1,818 नए मामले और 28 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,13,075 हो गई है, जिसमें 90,884 रिकवरी, 21,014 सक्रिय मामले और 1,177 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 15,738 नए मामले, 32,007 डिस्चार्ज और 344 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 12,24,380 हो गए हैं, जिनमें 9,16,348 डिस्चार्ज, 33,015 मौतें और 2,74,623 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश में 2,523 नए कोविड-19 मामले, 2,244 रिकवरी और 37 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,08,167 हो गए हैं, जिसमें 83,618 रिकवरी और 2,007 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 22,542 है। उत्तराखंड में 814 नए कोविड मामले और 1,172 रिकवरी दर्ज की गई है। कुल मामले 41,777 हो गए हैं, जिनमें 501 मौतें और 12,075 सक्रिय मामले शामिल हैं। दिल्ली में 2,548 नए मामले, 3,672 रिकवरी और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 2,49,259 हो गए हैं, जिसमें 2,13,304 रिकवरी और 5,014 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 30,941 है।

    जम्मू और कश्मीर में 1,036 नए मामले, 1,158 रिकवरी और 23 मौतें दर्ज की गई है, जिससे कुल मामले 65,026 हो गए हैं, जिनमें 42,115 रिकवरी, 1,024 मौतें और 21,887 सक्रिय मामले शामिल हैं। तमिलनाडु ने 5,344 नए मामले, 5,492 डिस्चार्ज और 60 मौतें दर्ज की हैं। कुल मामले 5,47,337 हैं, जिनमें 4,91,971 डिस्चार्ज और 8,871 मौतें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 4703 नए मामले सामने आए हैं और 6320 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 80.69% हो गया है। मिजोरम में 7 नए मामले सामने आए हैं। कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,585 हुई। सक्रिय मामलों की संख्या 583 है जबकि 1002 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में अब तक मौत की कोई सूचना नहीं है।

    कोरोना का भय, 74 फीसदी कर्मचारी जारी रखना चाहते हैं 'वर्क फ्रॉम होम'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+