जनवरी-फरवरी में आएगी कोरोना की दूसरी लहर, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया सर्कुलर

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि जनवरी-फरवरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की आशंका है। 11 नवम्बर को जारी सर्कुलर के मुताबिक यूरोप में जारी मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अनुमान लगाया है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर जनवरी-फरवरी में आएगी।

Uddhav Thackeray

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र में अधिकारियों को सभी जिले और नगर निगमों में लैब को पूरी तरह से तैयार रखने को कहा गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि कोरोना वायरस की टेस्टिंग में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी लैब भारतीय चिकिस्ता अनुसंधान परिषद (ICMR) के मानकों पर पूरी होनी चाहिए। बताया गया है कि WHO के सुझाव के अनुसार टेस्ट के लिए हर जिले में परीक्षण लैब का होना आवश्यक है।

मनाएं पटाखा मुक्त दिवाली
वहीं सर्कुलर में इस बार लोगों से कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या और सांस के मरीजों को ध्यान में रखते हुए पटाखों और आतिशबाजी से मुक्त दिवाली मनाने को कहा गया है। इसके साथ ही सर्कुलर में बाहर निकलने वालों को मास्क पहनने, हाथ धोते रहने और धूम्रपान न करने को भी कहा गया है। इसमें लिखा गया है कि बाहर निकलने पर मास्क पहनने, हाथों को धोते रहने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और धूम्रपान ने करने की आदत को अपनाकर कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।"

साथ ही लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है। महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है। बता दें 12 नवम्बर तक महाराष्ट्र में 17,36,329 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं इस महामारी के चलते 45,682 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+