निजामुद्दीन मरकज मामला: मौलाना साद को दिल्ली पुलिस ने भेजा दूसरा नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे देश के लोगों की जान खतरे में डालने वाले निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद को दिल्ली पुलिस ने दूसरी बार नोटिस भेजा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सिर्फ मौलाना साद से जानकारी मांगी है और उसे आने के लिए नहीं कहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पहली नोटिस के जवाब में मौलाना साद ने अपने वकील के माध्यम से दिल्ली पुलिस को कुछ दस्तावेज और जानकारियों सौंपी हैं। इनमें से ज्यादातर दस्तावेज उर्दू में हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सीआरपीसी के सेक्शन 91 के तहत जमात प्रमुख मौलाना साद को दूसरा नोटिस भेजा गया है। पहले नोटिस में दिल्ली पुलिस ने साद से 26 सवालों के जवाब मांगे थे। पुलिस ने दूसरे नोटिस में जमात चीफ से केवल जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मरकज के अंदर कोई भी सीसीटीवी नहीं मिला है। मरकज के लोग भी गोल-मटोल जवाब दे रहे हैं। ये लोग मौलाना साद को लेकर भी कुछ बात कहने से बच रहे हैं।
हालांकि क्राइम ब्रांच को मरकज से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। तबलीगी जमान के सैकड़ों लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं। अकेले दिल्ली में इनका आंकड़ा 200 के पार है। इसके अलावा इस जमात के लोगों के संपर्क में आने से कई अन्य जगह पर कोरोना का संक्रमण फैला है। राज्य सरकारें जमात में शामिल लोगों को अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन में भेज रखा है।












Click it and Unblock the Notifications