देश में कोरोना का बढ़ता कहर- पिछले 24 घंटे में आए 2487 नए केस, 83 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा चुका है। कल से लॉकडाउन-3 शुरू होगा और 17 मई तक चलेगा। उसके बाद भी कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2487 नए केस सामने आए हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आने से 83 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अन्य दिनों की तुलना में यह आंकड़ा काफी ज्यादा है।

देश में कोरोना का बढ़ता कहर- पिछले 24 घंटे में आए 2487 नए केस, 83 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 1306 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 28,070 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 692 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 10887 (1 माइग्रेटेड) पर पहुंच गई है। इससे पहले कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को आज (रविवार) भारतीय सेनाओं ने खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया।

इन योद्धाओं में डॉक्टर, नर्स, पुलिस, डिलीवरी कर्मी, स्वच्छता कर्मी, बैंक कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मी शामिल हैं। यह दिन बड़ा अद्भुत दिन है, जब सेना कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ा रही हैं. यह वो लोग हैं, जो अपनी जान पर खेलकर कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं। सेना ने आज के दिन को 'कोरोना वॉरियर्स डे' का नाम दिया है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार (3 मई) शाम 5 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 521 मौतें हुई हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 151 लोगों को इस वायरस ने लील लिया है। वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 262 और दिल्ली में 64 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 12296 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 5054 मामलों के साथ गुजरात दूसरे, जबकि 4122 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे और 2846 केस के साथ मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+