कोरोना वायरस से संक्रमित अभिनेत्री ने सुनाई आपबीती, कहा- मुझे फ्लू जैसा लगा, सीने में परेशानी हुई

मुंबई। कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी छोटी बेटी शजा मोरानी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद उनके परिवार को आइसोलेशन में रहने को कहा गया था। लेकिन इसके बाद करीम मोरानी खुद और उनकी बड़ी बेटी जोया मोरानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जोया पेशे से अभिनेत्री हैं।

Recommended Video

    Coronavirus से संक्रमित Actress Zoa Morani ने सुनाई आपबीती | वनइंडिया हिंदी
    पापा और बहन में कोरोना के लक्षण नहीं थे

    पापा और बहन में कोरोना के लक्षण नहीं थे

    अब जोया मोरानी ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना से संक्रमित होने की बात कही है। साथ ही अपना अनुभव भी साझा किया है। उन्होंने बताया है कि अस्पताल में डॉक्टर्स चुनौतीपूर्ण हालातों में भी मरीजों का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। जोया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरे पिता, मेरी बहन और मैं कोरोना पॉजिटिव हैं। पापा और मेरी बहन में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि मुझमें थोड़े से लक्षण थे। मैं जल्द ही अपने अनुभव साझा करूंगी ताकि लोग इस वायरस को लेकर बेहतर अंदाजा लगा सकें और मैं लोगों के काम आ सकूं।'

    'ऐसा लगा जैसे मुझे फ्लू है'

    'ऐसा लगा जैसे मुझे फ्लू है'

    जोया ने आगे लिखा, 'मुझे ऐसा लगा जैसे मुझे फ्लू है और मैं सीने में थोड़ी परेशानी महसूस कर रही थी। हालांकि आराम करने पर मुझे बेहतर लग रहा था। प्राणायाम और गर्म पानी से मुझे काफी फायदा पहुंच रहा है। मैं उम्मीद कर रही हूं कि जल्द ही घर जा सकूंगीं।'

    ये वाकई सच्चे हीरो हैं।

    ये वाकई सच्चे हीरो हैं।

    अपनी पोस्ट के कैप्शन में जोया ने लिखा, 'यहां के डॉक्टर्स, नर्सेस और अस्पताल के स्टाफ हमारी जिस हिसाब से देखभाल कर रहे हैं, वो काबिले तारीफ है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं देख सकती हूं कि वो अपने प्रोटेक्टिव सूट्स में कंफर्टेबल नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वो लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए हमारा इलाज कर रहे हैं। ये वाकई सच्चे हीरो हैं।'

    'मेरे डॉक्टर बहुत स्वीट हैं'

    उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरे डॉक्टर बहुत स्वीट हैं और जिंदगी से प्यार करते हैं। वो हमेशा जोक्स करते हैं और मुझे अच्छा महसूस कराने की कोशिश करते हैं। उन्होंने ही मुझे बताया था कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं हालांकि वो इस मौके पर काफी संवेदनशील और फनी बने रहे। मैं डॉ सौरभ की बेहद शुक्रगुजार हूं। मैं अपने आप को उनके और उनकी टीम के साथ बेहद सुरक्षित महसूस कर रही हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+