Coronavirus: क्या हैं वो 9 आग्रह, जो पीएम मोदी ने नवरात्रि को लेकर देश की जनता से किए
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के त्यौहार को लेकर देश की जनता से 9 आग्रह किए...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की जनता के नाम अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस समस्या से लड़ने के लिए देश के हर नागरिक को जिम्मेदारी उठानी होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के विकसति देश भी हैं, ऐसे में भारत पर भी इस महामारी का असर पड़ेगा। अपने भाषण में पीएम मोदी ने जहां लोगों से ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में रहने की अपील की, वहीं आने वाले नवरात्रि के त्यौहार को लेकर 9 आग्रह भी किए। आइए जानते हैं पीएम मोदी के 9 आग्रह...

पीएम मोदी ने जो 9 आग्रह किए, वो हैं:-
1:- प्रत्येक भारतवासी सतर्क रहे, सजग रहे। आने वाले कुछ सप्ताह तक, अगर बहुत जरूरी ना हो तो अपने घर से बाहर ना निकलें।
2:- 60 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति घर के भीतर ही रहें।
3:- इस रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें।
4:- दूसरों की सेवा कर रहे लोगों का 22 मार्च की शाम को 5 बजे 5 मिनट तक करतल ध्वनि के साथ आभार व्यक्त करें।

जरूरत के सामान का संग्रह ना करें
5:- रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाने से बचें, जो सर्जरी बहुत आवश्यक ना हो, उसकी तारीख आगे बढ़ाएं।
6:- केंद्रीय वित्त मंत्री के नेतृत्व में एक इकोनॉमिक रिस्पॉन्स टास्क फोर्स का गठन किया है। कोरोना महामारी से पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से लड़ेगी इकोनॉमिक रिस्पॉन्स टास्क फोर्स।
7:- हाई इनकम वाले लोग इस बात का ध्यान रखें कि जो लोग उनके यहां काम करते हैं, अगर वो किसी वजह से काम पर ना आ पाएं तो उनका वेतन ना रोकें। उनके वेतन में कटौती ना करें।
8:- देशवासी किसी भी अफवाह में ना पड़ें और जरूरत के सामान का संग्रह ना करें। देश में जरूरत के सामान की कमी ना हो, इसके लिए सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं।
9:- किसी भी तरह की अफवाहों का ना तो हिस्सा बनें और ना ही अफवाह फैलाएं। अफवाहों के चंगुल में फंसकर किसी तरह की आशंका में ना पड़ें।
Recommended Video

सरकार ने उठाए ये जरूरी कदम
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संकट के बीच सरकार लगातार प्रभावी और मजबूत कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित सरकारी अस्पतालों में आइसोलोशन वार्ड बनाएं हैं, जहां कोरोनो वायरस से संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को रखा गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 22 मार्च से विदेशी फ्लाइट्स की भारत में लैंडिंग पर रोक लगा दी है। एक अहम कदम उठाते हुए सरकार ने निजी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को घर से काम कराने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications