Coronavirus: PM Modi का ब्रसेल्स दौरा टला
नई दिल्ली- बेल्जियम में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रसेल्स दौरा टाल दिया गया। ये जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ये जानकारी इंडिया-यूरोपियन यूनियन के समिट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दी है। उन्होंने बताया है कि यह निर्णय लिया गया है कि संबंधित देशों के प्रतिनिधियों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए फिलहाल एक-दूसरे के देशों की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय की ओर से ये भी बताया गया है कि आपसी सुविधा को देखकर सम्मेलन आगे किया जाएगा, हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। बता दें कि इस साल इंडिया-यूरोपियन यूनियन समिट ब्रसेल्स में 13 मार्च को होने की संभावना थी। बुधवार को वहां कोरोना वायरस के 10 और नए मामले सामने आए, जिसके बाद बेल्जियम में इनकी कुल संख्या बढ़कर 23 पहुंच चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये फैसला भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच बेहतर आपसी सहयोग की भावना के मद्देनजर लिया गया है, जो कि वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति आपसी चिंताओं को समझते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस वायरस का प्रकोप भी जल्द थम जाएगा।
हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ये साफ किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश यात्रा तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी और उसकी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
बता दें कि दुनिया के कई देश इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 30 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ताजा मामला दिल्ली के पास गाजियाबाद में सामने आया है। पूरी दुनिया में अब तक 9,600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 3,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें चीन सबसे आगे है।
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications