महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव केस, देश में पॉजिटिविटी रेट भी 17.75%

महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव केस, देश में पॉजिटिविटी रेट भी 17.75%

नई दिल्ली, 27 जनवरी: भारत में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पिछले एक हफ्ते से दैनिक आंकड़े लगातार 3 लाख से कम आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 27 जनवरी तक भारत में 22 लाख 02 हजार 472 कोरोना के एक्टिव केस हैं। देश में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट पिछले एक सप्ताह से 17.75 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 11 राज्यों में 50,000 से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में 3 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India: Maharashtra समेत ये राज्य दे रहे टेंशन, Positivity Rate 17.75% | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, संक्रमण अभी भी बहुत अधिक है। देश में पिछले एक हफ्ते में केस पॉजिटिविटी लगभग 17.75% रही। लव अग्रवाल ने कहा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल में अभी 3 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं, आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में 1-2 लाख सक्रिय मामले हैं। देश में 551 जिलों में केस पॉजिटिविटी 5 प्रतिशत से अधिक है।

    गुरुवार (27 जनवरी) को देश में 24 घंटों में 2.86 लाख (2,86,364) से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं लगभग 3.06 लाख (3,06,357) लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले हफ्ते 19.59 प्रतिशत थी जो अब घटकर 17.75 प्रतिशत हो गई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत का कोरोना वायरस वैक्सीन कवरेज 163.84 करोड़ को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में 22 लाख से अधिक खुराक दी गई है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 93.33 प्रतिशत हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों में 20,546 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+