Coronavirus: नए साल पर केरल सरकार ने जारी की गाइडलाइन, 10 बजे के बाद कोई पार्टी नहीं
Coronavirus: नए साल पर केरल सरकार ने जारी की गाइडलाइन, 10 बजे के बाद कोई पार्टी नहीं
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच नए साल को लेकर केरल सरकार ने गाइडलाइंस जारी की हैं। साल के आखिरी रात बड़ी पार्टियां की जाती हैं और जश्न मनाया जाता है लेकिन लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो सकेगा। केरल में दस बजे के बाद किसी जश्न पर पाबंदी होगी और भीड़ भी जमा नहीं की जा सकेगी। वहीं कई दूसरे राज्यों ने भी नए साल के मद्देनदर गाइडलाइंस जारी की हैं।

केरल सरकार ने गुरुवार को नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी वगैरह करने के लिए 10 बजे की समय सीमा निर्धारित की है। वहीं भीड़ जमा करने यानी पब्लिक गैदरिंग पर भी आज बैन है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों और जिला पुलिस प्रमुखों से सख्ती से आदेशों का पालन कराने के लिए कहा है। आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोविड19 महामारी की स्थिति को देखते हुए नए साल के जश्न के लिए समारोह करने की इजाजत नहीं दी रही है, क्योंकि ऐसे समारोह संक्रमण फैलने की वजह बन सकते हैं।
Recommended Video
नए साल के जश्न को देखते हुए ओडिशा सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। आज रात 10 बजे से कल सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में लागू होगा. इसके अलावा कटक, भुवनेश्वर में धारा 144 भी लगा दी गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपील की है कि लोग नए साल का जश्न घर ही मनाएं और भीड़ वाले इलाके में ना जाएं। तमिलनाडु में नए साल के जश्न को देखते हुए सख्ती लागू की गई है. चेन्नई के मरीना बीच को 2 जनवरी तक बंद किया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर की रात 11 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक और फिर 1 जनवरी की रात 11 बजे से 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना संकट और सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में किसी वाहन को बिना पास अनुमति नहीं है। दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक स्टेशन से रात 9 बजे के बाद एग्जिट बंद रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications