Coronavirus New Strain: भारत में बढ़ा कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, कुल केस बढ़कर हुए 20

सबसे पहले मंगलवार को देश में नए स्ट्रेन के 6 मामले मिले और इसके बाद बुधवार सुबह 14 और केस सामने आए।

नई दिल्ली। Coronavirus new strain cases in India. ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खतरा अब भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 20 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सबसे पहले मंगलवार को देश में नए स्ट्रेन के 6 मामले मिलने की पुष्टि की थी, इसके बाद बुधवार सुबह 14 और केस सामने आए। वैज्ञानिकों की अभी तक की जांच में सामने आया है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक है और इसका संक्रमण 70 फीसदी ज्यादा तेजी से फैलता है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना के New Strain के मिले 20 मरीज | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus new strain cases in India

    आपको बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सबसे पहले सितंबर के महीने में ब्रिटेन में मिला था। ब्रिटेन के बाद अभी तक फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा, डेनमार्क, स्वीडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जापान, लेबनान, नीदरलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और भारत में नए स्ट्रेन के केस सामने आ चुके हैं। भारत में मिले 20 मरीजों में से 8 की पुष्टि दिल्ली और 7 मामलों की पुष्टि बेंगलुरु की लैब में हुई है। माना जा रहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले और बढ़ सकते हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनके सामने अभी तक ऐसा कोई कारण नहीं सामने आया है, जिससे कहा जाए कि इस वायरस को वैक्सीन से कंट्रोल नहीं किया जा सकता।

    'नए स्ट्रेन के खिलाफ कारगर होगी वैक्सीन'
    गौरतलब है कि सरकार ने पिछले हफ्ते ही यूके से भारत आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई तौर से प्रतिबंध लगाने का फैसला ले लिया था। इसके अलावा 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से भारत लौटे 33 हजार यात्रियों को भी ट्रेस किया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के. विजय राघवन ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन यूके और साउथ अफ्रीका में नए स्ट्रेन के खिलाफ काम करेगी। उन्होंने बताया कि इस बात को कोई सबूत नहीं है कि मौजूदा वैक्सीन कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ कारगर ना हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+