कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में तीन महीने बाद एक दिन में छह हजार से ज्यादा नए मामले, कई जिलों में सख्ती

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। बीते दस दिन से राज्य में नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 6,112 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ये गुरुवार के मुकाबले 685 ज्यादा हैं। करीब तीन महीने बाद 6 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कुल 20,87,632 केस आए हैं और 51,713 लोगों की मौत हो चुकी है। नए केसों के बढ़ने के बाद अमरावती, यवतमाल और मुंबई में कई तरह की नई पाबंदिया लगाई गई हैं।

Coronavirus Maharashtra reported 6112 new cases 44 deaths in 24 hours

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करने की अपील की है। गाइडलाइन को फॉलो ना करने पर लॉकडाउन लागू करने की बात भी राज्य सरकार ने कही है। अमरावती में इस सप्ताहंत लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। अमरावती में शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने कहा है कि कोरोना के मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं यवतमाल में भी सख्ती की गई है। स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। शादियों में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं सड़कों पर पांच से ज्यादा लोगों को जमा होने की इजाजत नहीं होगी।

देश में कोरोना के मामलों की बात की जाए तो भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,193 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,63,394 हुई और 97 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,111 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,39,542 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,67,741 है।

गुजरात: निकाय चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, लाठियां चलीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+