महाराष्‍ट्र में कोहराम मचा रहा है कोरोना, पॉजिटिव केस 47000 के पार, 18 पुलिसकर्मी सहित 1577 मौतें

मुंबई। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। देश में अबतक संक्रमितों की संख्‍या 1,31,420 पहुंच गई है। सबसे बुरा हाल महाराष्‍ट्र का है। यहां बीते 24 घंटे में संक्रमण के 2608 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ 60 लोगों की मौत हुई है और 821 लोग ठीक होकर अस्‍पताल से अपने घर चले गए हैं। महाराष्‍ट्र के हेल्‍थ डिपर्टमेंट की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्‍य में संक्रमितों की कुल संख्‍या अब 42190 पहुंच गई है। कुल 1577 लोगों की मौत हुई है और 13404 लोगों को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया गया है।

महाराष्‍ट्र में कोहराम मचा रहा है कोरोना, पॉजिटिव केस 47000 के पार, 1577 मौतें

आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में रोज संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं। स्थिति खराब इसलिए भी हो रही है क्‍योंकि अब यहां लोगों की सेवा में लगे पुलिसकर्मी और डॉक्‍टर में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को पुणे के ससून जनरल अस्‍पताल में कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय एक चिकित्‍सक का निधन हो गया इसके अलावा कई अस्‍पताल के डॉक्‍टर और नर्सो के संक्रमित होने के मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र पुलिस विभाग में कोरोना से कुल 18 मौत

कोरोना से महाराष्‍ट्र में एक अधिकारी सहित 18 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। राज्य में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस गंभीर रूप से इस महामारी की चपेट में है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक विभाग के 174 अधिकारियों और 1,497 अन्य कर्मचारियों समेत 1,671 कर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

कल आए थे संक्रमण के सबसे अधिक केस

शनिवार को देशभर में संक्रमितों की संख्‍या में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्तरी हुई। कल 6661 नए केस सामने आए जिनमें से महाराष्‍ट्र में 2608, तमिलनाडु में 759, दिल्ली में 591, गुजरात में 396, उत्तरप्रदेश में 282, मध्यप्रदेश में 201 और राजस्थान में 248 नए मरीज मिले। ये आंकड़े राज्‍य सरकारों द्वारा दिए गए हैं। हालांकि कोरोना को लेकर बने आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये आंकड़े उपलब्‍ध हैं।

Recommended Video

    Corona in Maharashtra: CM Udhhav Thackrey बोले-अभी और बढ़ेगा कोरोना का प्रकोप | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+