Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त पर ही मिलेगा N95 मास्क

मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ने बिना डॉक्टरों की सलाह के N95 मास्क की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोरोना वायरस के भारत में दस्तक देने के बाद एन-95 मास्क की मांग में जबरदस्त तेजी आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन द्वारा यह कदम तेजी से एन-95 मास्क खरीदने और इसको स्टॉक करने की मिल रहीं शिकायतों के बाद उठाया गया है।

coronavirus: Maharashtra bans sale of N95 masks without prescriptions

इस कारण मास्क की ओवरचार्जिंग बढ़ गई है और बाजार में N95 मास्क की कमी भी देखी जा रही है। एफडीए ने पत्र जारी कर सभी मेडिकल स्टोर्स को आदेश दिया है कि बिना डॉक्टरों की पर्ची के एन-95 मास्क ना बेचे जाएं। एफडीए के एक अधिकारी ने कहा कि मौके का फायदा उठाते हुए कई लोग भारी मात्रा में मास्क स्टॉक कर रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

वहीं, सरकार के इस फैसले के बाद मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बीएमसी और राज्य सरकार के अस्पतालों में दवा सप्लाई करने वालों का कहना है कि ये हड़बड़ी में लिया गया फैसला है। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। जबकि सांस रोग विशेषज्ञ डॉ प्रह्लाद प्रभु देसाई ने इस फैसले की तारीफ की और कहा कि हर किसी को मास्क की आवश्यकता नहीं है। मास्क की कालाबाजारी और कमी के पीछे बिना मतलब की खरीदारी है। उन्होंने कहा कि मास्क की जरूरत उनको है जो बीमार हैं।

बता दें कि चीन सहित दुनिया के कई देशों में आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। पंजाब के अमृतसर में शनिवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में इस वायरस के पॉजिटिव केस 33 हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों शख्स इटली से बुधवार को लौटे थे जिनकी जांच की गई थी। इन दोनों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+