Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ramayan: 'रामायण' की वापसी पर शो की सीता ने कही ये खास बात, जानिए किस बात का है उन्हें बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली। देश में कोरोना की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन है,इसी बीच जनता की मांग पर डीडी पर देश के दो ऐतिहासिक धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' की वापसी हुई है, रामानंद सागर की अनमोल कृति में से एक 'रामायण' की वापसी से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि इस शो में अहम किरदार अदा करने वाले सितारे भी काफी खुश हैं, जी हां, यहां बात हो रही है, 'रामायण' की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया की।

दीपिका ने कहा-मैं लोगों का रिएक्शन देखना चाहती हूं

दीपिका ने कहा-मैं लोगों का रिएक्शन देखना चाहती हूं

जिन्होंने सीरियल फिर से टेलीकास्ट होने की खबर पर 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में कहा कि मुझे एक दिन पहले ही इसकी जानकारी मिली और इसे देखना काफी मजेदार था क्योंकि जब इसकी शूटिंग कर रहे थे तब हम इसे देख नहीं सके थे, दीपिका ने आगे कहा कि मैं लोगों का रिएक्शन देखना चाहती हूं कि पहले एपिसोड के बाद वो कैसे रिएक्ट करते हैं। यह 33 साल पहले शूट हुआ था और अब देखना है आज की जनरेशन इसे लेकर क्या कहती है।

दीपिका ने की परिवार संग मिलकर 'रामायण' देखने की अपील

दीपिका ने की परिवार संग मिलकर 'रामायण' देखने की अपील

दीपिका ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से परिवार संग मिलकर 'रामायण' देखने की अपील की है और कहा है कि अपने रिएक्शन हमें जरूर भेजें, जब उनसे पूछा गया कि यह आज के वक्त में बना होता तो क्या इतना सफल होता! इस पर दीपिका ने कहा कि रामायण हमेशा काम करती है, यह रिश्तों की कहानी है, इसका हमारी जड़ों से गहरा नाता है।

दीपिका ने सुनाई थी अनुसुनी बातें...

दीपिका ने सुनाई थी अनुसुनी बातें...

मालूम हो कि हाल ही में सोनी के मशहूर 'कपिल शर्मा शो' में राम-लक्ष्मण यानी कि अरुण गोविल और सुनील लहरी के साथ मेहमान बनकर आईं सीता उर्फ दीपिका ने इस शो के बारे में खुलकर बातचीत की थी और तीनों ही सितारों ने इस शो से जुड़ी बहुत सारी अनसुनी बातों को भी बताया था।

दो बेटियों की मां हैं दीपिका

दो बेटियों की मां हैं दीपिका

मालूम हो कि दीपिका चिलखिया की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई है और उनकी दो बेटियां हैं, एक बेटी का नाम निधी और दूसरी का जूही है, हेमंत टोपीवाला की एक कॉस्मैटिक कंपनी है, दीपिका अपने पति की कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम की हेड हैं, उनके पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश बनाती है।

कई भाषाओं की फिल्मों में दीपिका ने किया है काम

कई भाषाओं की फिल्मों में दीपिका ने किया है काम

दीपिका ने एक्टर राज किरण के साथ फ़िल्म 'सन मेरी लैला (1983)' में अभिनय करके फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया था, उन्होंने रुपये दस करोड़ (1991), घर का चिराग (1989) और खुदाई (1994) में संजय के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक मलयाली फ़िल्म इतिले इनियम् वरु (1986) में मामूट्टी के साथ काम किया था, इसके अतिरिक्त उन्होंने कन्नड़, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी रोल किए थे।

लोकसभा चुनाव भी जीता था दीपिका ने...

लोकसभा चुनाव भी जीता था दीपिका ने...

फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के चलते दीपिका ने फिल्म में बोल्ड सीन करने में भी कोई संकोच नहीं किया था, हालांकि 'रामायण' सीरयल में सीता का किरदार अदा करने के बाद दीपिका ने ऐसे दृश्यों को करने से मना कर दिया था, यहां तक कि दीपिका ने बीजेपी के टिकट पर 1991 में वडोदरा से लोकसभा चुनाव भी जीता था लेकिन कुछ ही सालों बाद उनका राजनीति से मोहभंग हो गया।

देखें Video

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+