PICS: जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को एमपी पुलिस ने दी अनोखी सजा
PICS: जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को एमपी पुलिस ने दी अनोखी सजा
नई दिल्ली। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान का असर पूरे देश में दिखा। ज्यादातर शहरों में सड़कें खाली पड़ी रहीं। इस दौरान कई जगहों पर अगर लोग बाहर निकले तो पुलिस ने उनको रोका। मध्य प्रदेश में पुलिस ने बाहर निकले लोगों के 'मैं समाज का दुश्मन हूं' के पोस्टर देकर फोटो खिंचवाए और इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

एमपी पुलिस की अनोखी सजा
मध्य प्रदेश पुलिस के 'मैं समाज का दुश्मन हूं, घर पर नहीं रहूंगा' के पोस्टर के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान उत्तर प्रदेश में भी कई जगह पुलिस ने सख्ती की। वहीं बेंगलुरु पुलिस ने बेवजह घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

शाम को देश ने जताया डॉक्टर का आभार
जनता कर्फ्यू के दौरान शाम के 5 बजे पूरे देश में लोगों ने घरों की बालकनी से तालियां बजाकर कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। लोगों ने 5 बजे 5 मिनट तक लगभग पूरे देश ने थाली, शंख, तालियां बजाईं। देश उन डॉक्टरों-नर्सों और आपातकालीन सेवाओं में लगे स्टाफ का आभार जताया, जो कोरोना खिलाफ लड़ाई में अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने भी अपने आवास पर थाली और शंख बजाए।

लगातार बढ़ रही मरीजों की तादाद
देश दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत इस वायरस से अब तक हुई है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। केरल, दिल्ली, यूपी, कर्नाटक में भी लगातार केस बढ़ रहे हैं।
दुनिया की बात की जाए तो इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े तीन लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में 14000 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस सेहो गई है। चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना सबसे ज्यादा कहर ढा रहा है।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications