दिल्ली में शराब की बिक्री के लिए शुरू हुए ई-टोकन की भारी डिमांड, पोर्टल हुआ ठप

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री के लिए ई-टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। सरकार ने यह सिस्टम शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ के मद्देनजर लिया है, ताकि दुकानों पर नियमानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक वेब लिंक जारी किया है। जिस पर जाकर शराब खरीदने के लिए टोकन लिया जा सकता है। इससे आपको नजदीकी दुकान से शराब खरीदने के लिए समय मिल जाएगा और आपको लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। अब इस ई-टॉकन सिस्टम पर भी इतना दवाब है कि कई जगहों से इसके काम ना करने की बात सामने आई है।

नहीं खुल रहा लिंक

नहीं खुल रहा लिंक

शुक्रवार को इस पोर्टल पर कई लोग एक्सेस नहीं कर पाए। कई लोगों ने जब इस पर क्लिक किया तो सर्वर एरर उन्हें दिखा। माना जा रहा है कि इस पोर्टल पर दबाव बहुत बढ़ जाने से और हजारों लोगों के इसे एक्सेस करने की वजह से ऐसा हो रहा है। इसको लेकर दिल्ली सरकार की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।

मोबाइल पर भेजा जाएगा कूपन

मोबाइल पर भेजा जाएगा कूपन

दिल्ली सरकार ने एक वेब लिंक www.qtoken.in जारी किया है। अगर आप शराब खरीदना चाहते हैं, तो इस वेब लिंक पर जाकर दुकान पर शराब खरीदने के लिए जाने का समय ले सकते हैं। आपकों दुकान पर जाने के समय का एक ई-कूपन आपके मोबाइल पर भेजा जाएगा। आप निर्धारित समय के बीच दुकान पर जाएं और आपको शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। वेब लिंक पर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी शॉप का पता सहित नाम अंकित करना होगा।

दुकानों पर लगी हैं लंबी लाइनें

दुकानों पर लगी हैं लंबी लाइनें

केंद्र सरकार की गाइड लाइंस का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार से दिल्ली में स्थित करीब 200 दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। दुकानों के खुलने के बाद कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने की शिकायतें भी आईं। इसके साथ ही, दिल्ली सरकार ने दो सौ दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया था, लेकिन भीड़ के कारण तकरीबन 50 दुकानें ही खुल पाईं। जिसके बाद ये पोर्टल शुरू किया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus : Delhi में CAT'S Ambulance Service के 45 कर्मचारी Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+