Coronavirus LIVE Updates: 7121 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक गई 74 लोगों की जान
Coronavirus in India LIVE Updates: कोरोना वायरस ने एक बार फिर भारत में दस्तक दे दी है। लंबे समय तक स्थिर रहने के बाद अब कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 11 जून 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 7100 के पार पहुंच गई है।
दिल्ली, केरल, और गुजरात जैसे राज्यों में मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। हालांकि अब भी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि पहले की तरह ही यह वायरस चुपचाप फैल रहा है। साथ ही बीते 24 घंटे में तीन लोगों की जान भी चली गई है, जिनमें से अधिकतर मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

यहां देखें कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट्स...
LIVE Feed
किन वजहों से हुई मौतें?
महाराष्ट्र में एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जो पहले से ही इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी से पीड़ित था। कर्नाटक में दो बुजुर्गों की जान गई, जिनमें से एक को किडनी और हृदय की समस्याएं थीं। वहीं, केरल में तीन लोगों की मौत हुई जिनमें से सभी को पहले से कई गंभीर बीमारियां थीं।
अन्य राज्यों में कोरोना की स्थिति
उत्तर प्रदेश में 229 एक्टिव केस हैं, जबकि 240 लोग ठीक हुए हैं। राजस्थान में 138 एक्टिव केस हैं। तमिलनाडु में 204 केस एक्टिव हैं और अब तक 6 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। पंजाब में 33 एक्टिव केस और 2 मौतें दर्ज हुई हैं। पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव केस हैं, लेकिन यहां का ताजा डेटा अभी नहीं आया है।
राज्यों का हाल
दिल्ली में फिलहाल 757 एक्टिव केस हैं और 1322 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में यहां 8 लोगों की मौत हुई है। केरल में सबसे ज़्यादा 2223 एक्टिव केस हैं और अब तक 2941 लोग ठीक हो चुके हैं। गुजरात में 1223 एक्टिव केस हैं, जबकि 2 नई मौतें दर्ज हुई हैं। कर्नाटक में 459 एक्टिव केस हैं और यहां 2 मौतें दर्ज हुई हैं। महाराष्ट्र में 615 एक्टिव केस हैं और अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं।
देशभर में संक्रमण के आंकड़े
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 11 जून 2025 की सुबह 8 बजे तक देश में कोविड-19 के कुल एक्टिव मामले 7121 तक पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में 306 नए मामले सामने आए हैं।
7121 हुई कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस समय भारत में कुल 7121 एक्टिव कोविड-19 केस हैं। यानी इतने लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। सरकार लगातार लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है।
बीते 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत
देशभर में पिछले एक दिन में कोविड से जुड़ी 3 मौतें दर्ज की गई हैं। दिल्ली, झारखंड और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। केरल में जान गंवाने वाले मरीज को कई गंभीर बीमारियां पहले से थीं और उसकी मृत्यु कोविड-19 निमोनिया और सेप्सिस की वजह से हुई।
दिल्ली, गुजरात और केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
कोविड-19 के सबसे ज्यादा एक्टिव केस दिल्ली (691), गुजरात (1109) और केरल (2053) में दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 37 नए मामले मिले हैं और एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं केरल में 96 नए केस सामने आए हैं और एक व्यक्ति की कोविड से मौत हुई है।
11 जून की रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े
भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 11 जून 2025 की सुबह 8 बजे तक देश में कुल 6815 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में 324 नए मामले सामने आए हैं जबकि 783 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications