Coronavirus LIVE Update: कोरोना मामलों में राहत की खबर, एक्टिव केस 4500 से नीचे, रिकवरी में दिख रहा सुधार
Coronavirus LIVE Update: देश में एक बार फिर राहत भरी खबर आई है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। जहां एक समय कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, वहीं अब संक्रमण की रफ्तार काफी हद तक धीमी हो चुकी है। 24 जून 2025 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4500 से भी कम रह गई है।
दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अब भी थोड़े ज्यादा एक्टिव केस हैं, लेकिन रिकवरी दर में लगातार सुधार देखा जा रहा है। वहीं कई राज्यों में अब कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आ रहा है, जो इस महामारी के अंत की ओर इशारा करता है। हालांकि सरकार की ओर से सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह लगातार दी जा रही है।

कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट यहां देखें...
LIVE Feed
एक्टिव केस घटकर हुए 4089
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीरे-धीरे कमी आती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 जून 2025 को 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 4089 एक्टिव कोरोना केस हैं। बीते 24 घंटे में 336 लोग संक्रमण से ठीक हुए, जबकि 3 मरीजों की मौत हुई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना से गई एक मरीज की जान
बीते 24 घंटे में कोविड से जुड़ी केवल एक मौत की पुष्टि हुई है, जो छत्तीसगढ़ में हुई। मृतक 58 वर्षीय पुरुष थे, जिन्हें अचानक कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट, सांस की गंभीर समस्या और हार्ट फेलियर हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज में कोविड-19 और ARDS की स्थिति थी।
24 जून 2025 की कोविड रिपोर्ट जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 जून 2025 को सुबह 8 बजे तक का कोरोना अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में इस समय कुल 4425 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 329 नए मरीज ठीक हुए हैं जबकि 1 मरीज की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 1 जनवरी 2025 से अब तक 20,947 हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications