Coronavirus LIVE Updates: कोरोना के एक्टिव केस हुए 4,754, दिल्ली-केरल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
Coronavirus in India LIVE Updates: कोरोना वायरस की रफ्तार भले ही धीमी हो गई हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। 2025 के जून में भी संक्रमण की चपेट में आ रहे लोगों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि देशभर में फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।
कुछ राज्यों में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दिल्ली, केरल और गुजरात जैसे राज्यों में एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। केरल में एक बार फिर संक्रमण की मार सबसे ज़्यादा दिख रही है, जहां एक दिन में 290 लोग ठीक हुए, लेकिन मौतों की संख्या भी सबसे अधिक रही। यह तस्वीर साफ संकेत देती है कि अब भी एहतियात बरतना बेहद ज़रूरी है।

यहां देखें कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट... पिछले 24 घंटे में दो मौतें दर्ज, दिल्ली और केरल से
देश में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी, फिर भी सतर्कता जरूरी
मणिपुर में कोरोना के एक्टिव केस 100 के पार पहुंचे
कम केस वाले राज्य भी रहें सतर्क
दिल्ली, केरल और गुजरात में सबसे ज़्यादा मरीज
देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस












Click it and Unblock the Notifications