ये है उन राज्यों की लिस्ट जहां एंट्री के लिए दिखाना होगा निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए कई राज्यों ने कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। कोरोना के दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है और मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रोज डेढ़ लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। सरकारें लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं। इस बीच यात्री लगातार एक राज्य से दूसरे राज्य में जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्यों ने अपने यहां आने वाले दूसरे राज्य के लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। देखिए उन राज्योंं की लिस्ट
महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में गुजरात दिल्ली और एनसीआर, गोवा, राजस्थान और केरल से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। ये सभी यात्रियों पर लागू होगा चाहें वो बस से हों या ट्रेन से या फिर फ्लाइट से। रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।
उत्तराखंड- उत्तराखंड की सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया है।
मणिपुर- महाराष्ट्र और केरल से आने सभी यात्रियों को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। ये फ्लाइट से आने वाले यात्रियों पर भी लागू है।
असम- असम आने वाले यात्रियों को एंटीजन रिपोर्ट दिखाना होगा।
जम्मू-कश्मीर- श्रीनगर पहुंचने वाले सभी राज्यों के यात्रियों को एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।
राजस्थान- राजस्थान सरकार ने भी राज्य में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR रिपोर्ट जरूरी कर दिया है।
मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश में आने वाले यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। है.
हिमाचल प्रदेश- पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आने वाले यात्रियों को दिखाना होगा आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ।
छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है।