Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के 781 नए मामले,जानिए अपने राज्य का हाल
Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के 781 नए मामले,जानिए अपने राज्य का हाल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश में रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6412 हो गई है, जबकि 199 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट ने भारत की टेंशन को और बढ़ा दिया है। ICMR ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले, उनकी केस हिस्ट्र्री के आधार पर जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ गया है। अगर पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट पर नजर डाले तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 781 पहुंच गई है, जो अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं सिर्फ 12 घंटे में देश में 547 मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बीते 12 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 547 नए मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। इसमें 5709 सक्रिय मामले हैं, 504 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 199 मौतें हुई हैं।

कैसा है राज्यों का हाल: महाराष्ट्र
कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले देश में तेजी से फैल रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में सर्वाधिक 229 नए मामले सामने आए। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी राज्य में एक दिन में 150 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1364 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 97 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में कोरोना के 857 मामले सामने आ चुके हैं।

तमिलनाडु में कोरोना अपटेड
महाराष्ट्र के बाद कोरोना से सबसे अधिक तमिलनाडु प्रभावित है। यहां 96 नए मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में अब तक 834 मामले सामने आए हैं, जिनमें 805 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं राज्य में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं असम में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को पहली मौत हुई। असम में इस वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।

राजस्थान में संक्रमित मरीजों की संख्या 489
राजस्थान में 26 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामले सामने आने के बाद राजस्थान में संक्रमित मरीजों की संख्या 489 हो गई है। नए पॉजिटिव मामलों में से 25 पुराने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले हैं। , गुरुवार को प्रदेश में 80 पॉजिटिव केस सामने आए , सबसे ज्यादा 28 मामले जयपुर में सामने आए हैं। राज्य के 33 जिलों में से 24 जिलों में कोरोनोवायरस संक्रमण फैल चुका है।

मध्य प्रदेश और गुजरात का हाल
शुक्रवार को भोपाल में 14 नए मामले सामने आए। शहर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 447 हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मामले इंदौर , भोपाल में है। गुजरात के वड़ोदरा में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुजरात में 279 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। गुजरात में कोरोना से सबसे अधिक अहमदाबाद संक्रमित है।

बिहार-झारखंड का हाल
बिहार के सीवान में एक परिवार के दो सदस्यों में कोरोना पॉजिटिव पाय़ा गया है। सीवान में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। वहीं बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के बोकारो में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कुल मामले 14 तक पहुंच गए हैं।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं मामला
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक दिल्ली में अब तक कुल 720 लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें से 22 आईसीयू में हैं, वहीं 7 वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में कुल केसों मे से 35 मामलों में विदेश यात्रा का इतिहास है, 4 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हैं। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा में 169 लोग कोरोना से संक्रमित है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम केो 9 इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
उत्तर प्रदेश में भी 24 घंटे के अंदर 49 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में मरीजों की संख्या 410 हो गई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी में इन मामलों में 14 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा 19 केस आगरा में मिले जबकि मेरठ में 6 नए केस सामने आए। वहीं गाजियाबाद में 2, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, हरदोई, मुजफ्फरनगर में बी मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों का हाल
पश्चिम बंगाल में भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में गरुवार को 12 नए मामले सामने आए है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 80 हो गई है, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई है। देश के अन्य राज्यों पर एक नजर डाले तो तेलंगाना में 18 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 471 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications