भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर जॉनसन एंड जॉनसन का बड़ा ऐलान, अब ट्रायल भी नहीं करना होगा
नई दिल्ली, 29 जून: अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन आने को लेकर अहम जानकारी दी गई है। मंगलवार को कंपनी ने कहा है कि सिंगल डोज वाली उसकी वैक्सीन जल्दी ही भारत में आ सकती है और इसके लिए वो लगातार सरकार के साथ बात कर रहे हैं। कंपनी की ओर से बताया गया है कि अब उनको भारत में क्लीनिकल ट्रायल भी जरूरत नहीं है।

जॉनसन एंड जॉनसन के भारत के प्रवक्ता ने बताया है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की हालिया घोषणा के अनुसार, अब भारत में उसे वैक्सीन के ब्रिजिंग क्लीनिकल ट्रायल, यानी नए सिरे से भारत में ट्रायल करने की जरूरत नहीं है। हम भारत सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं और अपनी सिंगल डोज वैक्सीन देने की हमारी क्षमता को बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं।
जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने के उद्देश्य से अप्रैल में केंद्र सरकार से संपर्क किया था। अब नए नियमों के मुताबिक भारत में वैक्सीन के ट्रायल के लिए अमेरिकी दवा नियामक द्वारा टीके का अप्रूवल (अनुमोदन) अनिवार्य नहीं है, ऐस में अब उम्मीद है कि जॉनसन की वैक्सीन को भारत में जल्द उपयोग की मंजूरी मिल सकती है।
जुलाई तक आ सकती है जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन
ऐसे माना जा रहा है कि जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वायरस की वैक्सीन जुलाई तक भारत में आ सकती है। सिंगल डोज वाली इस वैक्सीन की कीमत करीब 1,855 रुपए हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर साफ नहीं किया है।
जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को ज्यादा निम्म तापमान पर स्टोर करने की जरूरत नहीं है। इसलिए यह भारत जैसे उन देशों के लिए बेहतर है जहां वैक्सीन को स्टोर करने की बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।












Click it and Unblock the Notifications