जनता कर्फ्यू: बॉलीवुड ने जताया कोरोना कमांडोज का आभार, देखिए सितारों के थाली बजाते हुए वीडियो
जनता कर्फ्यू: बॉलीवुड ने जताया कोरोना कमांडोज का आभार, देखिए सितारों के थाली बजाते हुए वीडियो
नई दिल्ली। रविवार शाम देशभर में लोगों ने अपने घरों में थालियां बजाकर उन लोगों के प्रति आभार जताया, जो कोरोना से लड़ने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान करते हुए रविवार शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए थाली बजाकर उन सभी का आभार व्यक्त करने को कह था जो देश को COVID-19 से मुक्त बनाने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। थाली बजाने वालों में आम लोगों के अलावा, सांसद, सीएम, केंद्रीय मंत्री शामिल हुए तो वहीं बॉलीवुड की हस्तियों ने भी घरों की बालकनी में आकर थाली और घंटियां बजाईं।

एक्टर अक्षय कुमार ने दीवार पर चढ़कर थाली बजाई तो वहीं अमिताभ बच्चन पूरे परिवार के साथ घर की छत पर तालियां बजाते दिखे।
View this post on InstagramA post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
View this post on InstagramOur fight doesn’t stop here ... be safe and continue self isolation 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 @narendramodi
A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी अपनी छत पर खड़े होकर थाली बजाई। अमीषा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अमीषा के साथ ही साथ उनके आस पड़ोस के लोग भी नजर आ रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
वरुण धवन ने परिवार के साथ थाली बजाई। वीडियो में वरुण के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
View this post on InstagramA post shared by RANVEER 💑 DEEPIKA (@loveonlydeepveer) on
तमन्ना भाटिया ने एक बूमररैंग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया, संजय मिश्रा और दूसरे लोग भी तालियां बजाते नजर आए।
View this post on InstagramA post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on
View this post on InstagramA post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
View this post on InstagramA post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
View this post on InstagramA post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
रविवार को देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में रविवार को 10 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 6 मुंबई के और 4 पुणे के हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 74 हो गई है। केरल, दिल्ली, यूपी, कर्नाटर भी बुरी तरह से प्रभावित हैं।
दुनियाभर में वायरस के कारण 13000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है। इटली और चीन के बाद ईरान में भी कोरोना कहर ढा रहा है। ईरान में कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। वहां मृतकों की संख्या 1685 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications