Corona का आतंक: 15 जनवरी के बाद चीन से लौटे भारतीयों की होगी पहचान, रखा जाएगा सबसे अलग
नई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी में किया बदलाव
मालूम हो कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में हंगामा मचा हुआ है। अकेले चीन में इस महामारी ने 305 लोगों की जान ले ली है और यह संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं कोरोना वायरस से करीब 14000 लोग पीड़ित बताए जा रहे हैं। हाल ही में भारत सरकार ने चीन के वुहान शहर में फंसे भारतीय नागिरकों को एयरलिफ्ट करने का ऑपरेशन चलाया है। अब तक करीब 650 भारतीयों को रेस्क्यू किया जा सकता है, वहीं भारत सरकार ने मालदीव के भी 7 नागरिकों को चीन से एयरलिफ्ट किया है।
Union Health Ministry: Further,e-Visa facility for Chinese passport holders has been temporarily suspended, e-Visa already issued to Chinese nationals is also not valid temporarily & the facility for submitting the application online for the physical visa from China is suspended. https://t.co/diUmcAZMG7
— ANI (@ANI) February 3, 2020
15 जनवरी के बाद चीन से आने वाले भारतीयों पर नजर
भारत के केरल राज्य में कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आने के बाद अब सरकार और सतर्क हो गई है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ट्रैवल एडवाइजरी में कुछ बदलाव किया और चीन की यात्रा करने की सोच रहे भारतीयों को चेताया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत के लोग चीन की यात्रा करने से बचें और 15 जनवरी, 2020 से जिस किसी ने भी चीन की यात्रा की है उसे अब से अलग रखा जा सकता है।

चीनी नागरिकों का ई-वीजा निलंबित
इतना ही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चीनी पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अब चीनी नागरिकों को पहले जारी ई-वीजा भी अस्थायी रूप से मान्य नहीं है और चीन से भौतिक वीज़ा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की सुविधा निलंबित है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसा भारत आने वाले चीनी नागरिकों को रोकने के लिए किया है।
यह












Click it and Unblock the Notifications