COVID India: तीसरी लहर खत्म, 24 घंटे में 7,554 नए मरीज मिले, 14 हजार ठीक हुए
नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर खत्म हो गई है। अब यहां कोरोना के सक्रिय मामले आए रोज घटते जा रहे हैं। वहीं, नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा भी कम हुआ है। बीते 24 घंटे में देशभर में 7,554 नए मामले दर्ज किए गए।
Recommended Video

कुल आंकड़ा 4,29,38,599 पहुंच गया
यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह दी। बताया गया कि, देश में कोरोना की रफ्तार पहले से कम हुई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 7,554 नए मामले सामने आए हैं और 223 लोगों की कोविड से मौत हुई है। वहीं, अब तक दर्ज हुए संक्रमितों का कुल आंकड़ा देखा जाए तो यह 4,29,38,599 पहुंच गया है। जिसमें से 85,680 एक्टिव केस हैं।

अब तक 4,23,38,673 लोग डिस्चार्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत भर में अब तक 4,23,38,673 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। ये वो लोग हैं, जो ठीक होकर अस्पताल से घर गए। इसके अलावा मौतों का आंकड़ा देखा जाए तो यह 5,14,246 पहुंच गया है। कल के दिन 223 मौतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने बताया कि, देशभर में अब तक 1,77,79,92,977 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

अब देश में 1.20% डेथ रेट
देश में कोरोना की मृत्युदर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 0.77 प्रतिशत है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.11 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा सक्रिय केसलोएड 85,680 पर खड़ा है।

COVID 19 ताजा आंकड़े
कल कितने लोग ठीक हुए: 14,123
कुल मामले: 4,29,38,599
सक्रिय मामले: 85,680
कुल रिकवरी: 4,23,38,673
कुल मौतें: 5,14,246
कुल वैक्सीनेशन: 1,77,79,92,977












Click it and Unblock the Notifications