बढ़ते मामलों के बीच देश का रिकवरी रेट हुआ 83.92 प्रतिशत, एक दिन में 1.93 लाख मरीज ठीक

नई दिल्ली, अप्रैल 23: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जहां अब रोजाना 3 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने अस्पतालों में काफी इंतजाम किए हैं, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे वो नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है, जहां भारत का रिकवरी रेट 83.92 प्रतिशत हो गया है। हालांकि पहली लहर के वक्त ये और ज्यादा था।

corona

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 1,36,48,159 मरीज ठीक हो गए हैं, जिस वजह से राष्ट्रीय रिकवरी रेट 83.92 प्रतिशत है। बात करें पिछले 24 घंटे की तो देशभर में 1,93,279 मरीजों ने कोरोना को मात दी। मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर 40 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 33,30,747 मरीज अब तक ठीक हुए। वहीं दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल में ये आंकड़ा 11,60,472 है।

पांच अन्य राज्यों में इतनी रिकवरी
कर्नाटक- 10,37,857
तमिलनाडु- 9,34,966
आंध्र प्रदेश- 9,22,977
उत्तर प्रदेश- 7,06,414
दिल्ली- 8,51,537

वहीं रोजाना के केस की बात करें तो गुरुवार को देशभर में 3,32,730 संक्रमित मरीज पाए गए। ये अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कई देशों ने कोरोना की दूसरी लहर का सामना किया लेकिन ऐसे हालात नहीं बने। इसके अलावा गुरुवार को 2263 मरीजों की मौत हुई, जिस वजह से मौत का आंकड़ा 1,86,920 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+