कोरोना से देश में 24 घंटे में 4 हजार मौतें, पर नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या

कोरोना से देश में 24 घंटे में 4 हजार मौतें, पर नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या

नई दिल्ली, 14 मई: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट तो देखने को मिली है लेकिन हर दिन होने वाले मौत के आंकड़ों में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। शुक्रवार (14 मई) को बीते 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 3,43,144 नए मामले सामने आए हैं और 4000 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते एक दिन में 3,44,776 लाख रिकवर हुए हैं। यानी आज देश में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। बीते एक दिन में 3.43 लाख नए कोरोना मामले सामने आए हैं तो वहीं 3.44 लाख लोग कोविड से ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 2,62,317 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 3,43,144 नए Covid 19 केस और 4000 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 37,04,893 हो गई है। वहीं 2,00,79,599 लोग कोरोना से ठी हो गए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हुई है। भारत में अब तक 17,92,98,584 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। वहीं एक दिन में गुरुवार (13 मई) को 20,27,162 लोगों को टीका लगाया गया है।

    देश में 12 राज्य ऐसे जहां 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार (13 मई) को देश में कोरोना स्थिति का अपडेट देते कहा है कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाक के बीच एक्टिव केसों की संख्या है। 16 राज्य ऐसे हैं, जहां 50,000 से भी कम एक्टिव केसों की संख्या है।

    उन्होंने कहा है कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत है। वहीं 5-15% पॉजिटिविटी रेट आठ राज्यों में है। चार राज्यों में 5% से कम पॉजिटिविटी रेट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+