Coronavirus के मामलों में आई कमी, 24 घंटों के भीतर मिले 7633 नए मरीज

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारत के अंदर कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7,633 नए मरीज सामने आए हैं।

Coronavirus

Coronavirus संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से भारत के अंदर लगातार बढ़ते जा रहे थे, जिससे सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक चिंतित था। लेकिन, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जो रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जारी की है वो राहत देने वाली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार 18 अप्रैल को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 7,633 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने है। वहीं, 6,720 लोग कोविड 19 संक्रमण से ठीक हुए है। बता दें, बीतों दिनों की अपेक्षा कोरोना केस की संख्या में कमी देखी गई है।

देश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 61, 233 हो गई है। इससे पहले रविवार 16 अप्रैल को 9 हजार 111 कोरोना संक्रमण के नए मरीज सामने आए थे। जबकि 27 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे। सबसे ज्यादा 13 अप्रैल को 11 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे।

वहीं, अब भारत में एक्टिव केसों की संख्या 61233 हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 3.62 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.04 प्रतिशत है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से मास्क पहनने और कोविड-गाइडलाइनों का पालन करने की सलाह दी है।

Recommended Video

    Covid 19 Cases In India: 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, 23 की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    COVID-19 संक्रमण को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि लोग मास्क पहनना शुरू करें। किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाते समय मास्क पहनना चाहिए। अस्पतालों आदि जगहों पर डबल-लेयर मास्क का उपयोग करें।

    विशेषज्ञों की मानें तो कोविड टीका करण 100 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। अगर आपको कोविड का टीका लग गया है तो भी आपको संक्रमण हो सकता है। इसलिए, कोविड गाइडलाइ का पालन करे और मास्क का प्रयोग भी करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+