भारत में कोरोना वायरस की दूसरी वैक्सीन भी तैयार, मानव परीक्षण के लिए मिली मंजूरी
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के बीच इसके खातमे के लिए वैक्सीन पर भी काम चल रहा है। अब देश में कोरोना वायरस की एक और वैक्सीन तैयार हो गई है, जिसे मानव परीक्षण की मंजूरी मिल गई है। इस वैक्सीन को जायडस कैडिला (Zydus Cadila) कंपनी ने तैयार किया है। कंपनी ने मंजूरी मिलने की घोषणा शुक्रवार को की है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of India, DCGI) ने जायडस कैडिला को वैक्सीन के इंसानों पर ट्रायल की मंजूरी दे दी है।
Recommended Video

जानवरों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि इस वैक्सीन ने प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम किया है। इससे पहले भारत बायोटेक कंपनी को अपनी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को मानव परीक्षण करने की अनुमति मिली थी। जायडस कैडिला ने जानवरों पर वैक्सीन का जो परीक्षण किया था, उसकी रिपोर्ट उसने डीसीजीआई को सौंपी थी, जिसके अध्ययन के बाद डीसीजीआई ने मानव परीक्षण के पहले और दूसरे चरण की मंजूरी दी।
जायडस इस महीने ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 1000 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल करेगी। इसके साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि वह भारत सहित पूरी दुनिया में वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए इसके अधिक से अधिक निर्माण पर भी काम कर रही है। जायडस ने कहा है कि उसकी दवा का सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि कमर्शियल इस्तेमाल के लिए अब तक किसी भी कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी नहीं मिली है। लेकिन दुनियाभर में 100 से ज्यादा वैक्सीन का मानवों पर परीक्षण हो रहा है। इनमें से अधिकतर ट्रायल के शुरुआती चरण में ही हैं।
देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के भीतर सर्वाधिक 20,903 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 379 लोगों की मौत हुई है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 है, जिसमें 2,27,439 सक्रिय मामले, 3,79,892 ठीक/छुट्टी /माइग्रेट/ और 18213 मौतें शामिल हैं। भारत दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। केवल अमेरिका, ब्राजील और रूस में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications