भारत में 24 घंटे में 3,874 लोगों की मौत, 2.76 लाख नए केस, जानें देश में कोरोना की क्या है स्थिति
भारत में 24 घंटे में 3,874 लोगों की मौत, 2.76 लाख नए केस, जानें देश में कोरोना की क्या है स्थिति
नई दिल्ली, 20 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। हालांकि इसकी रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है लेकिन मौते के आंकड़ों में कोई भारी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। गुरुवार (20 मई) को बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 3,874 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,76,070 नए मामले सामने आए हैं और 3,69,077 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। भारत में कोविड-19 से अब तक 2,87,122 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 31,29,878 है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 2,23,55,440 है।
Recommended Video

देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,57,72,400 है। भारत में अब तक 18,70,09,792 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक कोविड-19 के कुल 32,23,56,187 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 20 मई को एक दिन में 20,55,010 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
देश में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत 18,70,09,792 लोगों को अब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
देश में कोरोना से अधिक प्रभावित राज्यों की स्थिति
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,031 नए मामले सामने आए हैं और 594 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं 24 घंटे में 51,457 रिकवर हुए हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 84,371 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 4,01,695 है। महाराष्ट्र में कोविड के कुल मामले 54,67,537 हुई है और 49,78,937 लोग रिकवर हुए हैं।
-कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34,281 नए केस सामने आए हैं और 468 मौतें हुई हैं। वहीं 49,953 लोग रिकवर हुए हैं। कर्नाटक में कोरोना से अब तक 23,306 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केसों की संख्या 5,58,890 है और कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 17,24,438 है। राज्य में कुल कोविड केस 23,06,655 है।
-तमिलनाडु में कोरोना के 34,875 नए मामले सामने आए हैं और 365 लोगों की मौत हुई है। वहीं 23,863 डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2,53,576 है। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,99,225 है।
-आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 23,160 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं और 24,819 रिकवर हुए हैं। वहीं 24 घंटे में 106 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोविड से अब तक 9,686 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 2,09,736 है।












Click it and Unblock the Notifications