महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों पर बोले सीएम उद्धव ठाकरे, लोग सावधानी बरतें या नए लॉकडाउन को तैयार रहें

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों पर बोले सीएम उद्धव ठाकरे,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक हफ्ते से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा है कि लोग एहतयात बरतें। खासतौर से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने जैसे निर्देशों का सख्ती से पालन करें। ठाकरे ने कहा कि अगर लोग सावधानी नहीं बरतेंगे तो फिर लॉकडाउन भी लगाना पड़ सकता है। ऐसे में या तो या तो निर्देशों को मानें या लॉकडाउन के लिए तैयार रहें।

coronavirus in maharashtra CM uddhav Thackeray says Follow Covid Norms Or Face New Lockdown

महाराष्ट्र में बीते सात दिनों से लगातार 3,000 से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं, जो बीते हफ्ते काफी नीचे चले गए थे। इसको लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य के लोगों को इसका फैसला करना है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या कुछ पाबंदी के साथ मुक्त तरीके से रहना चाहते हैं। मास्क पहनें और भीड़-भाड़ करने से बचें, नहीं को हमें फिर से लॉकडाउन का सामना करना पड़ेगा।

उद्धव ठाकरे की ही तरह मुंबई बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी कहा है कि अगर मुंबई में लोग कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो फिर से लॉकडाउन लागू हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया है कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 72 फीसदी मामले दो राज्यों, केरल और महाराष्ट्र शामिल हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात की जाए तो मंगलवार को कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,09,25,710 और मृतकों की संख्या 1,55,813 हो गई है।अब तक देशभर में 1,06,33,025 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस 1,36,872 ही बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+