कोरोना वायरस की जांच के लिए ICMR को मिलेंगी 7 लाख टेस्टिंग किट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच टेस्टिंग किट की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी कमी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को 8 अप्रैल तक सात लाख रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट मिल जाएंगी।

coronavirus: ICMR to get 7 lakh rapid antibody testing kits by April 8 to conduct tests in hotspot areas

इन जांच किट्स की मदद से उन हॉटस्पॉट इलाकों में टेस्टिंग की जाएगी जहां सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईसीएमआर को किट की डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले चरण में आईसीएमआर को 5 लाख टेस्टिंग किट मिलेंगी और इसके लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में बढ़ता ही जा रहा है। देश में अभी तक 4067 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। पूरे देश में पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 490 मामले सामने आए हैं। वहीं, 292 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई। जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 109 पहुंच गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 503 तक पहुंच गई है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्यक्रम विदेश से आए सैकड़ों लोग शामिल थे, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी हजारों लोग यहां जुटे थे। बड़ी संख्या में इन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 4000 के आंकड़े को पार कर गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+