ICMR डीजी ने कहा- रैपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ाना जरूरी, घर बैठे कोविड जांच को लेकर दी ये जानकारी

ICMR डीजी ने कहा- रैपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ाए जाने के जरूरत, घर पर ही कोविड जांच को लेकर दी ये जानकारी

नई दिल्ली, 20 मई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आईसीएमआर डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा है कि एंटीजन टेस्ट बढ़ाए जाने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में आज उन्होंने कहा कि किसी में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे जल्दी से आइसोलेट किया सके, इसके लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट ज्यादा करने की जरूरत है। घर पर ही कोविड टेस्ट की सुविधा को लेकर उन्होंने बताया कि होम टेस्टिंग के लिए एक कंपनी का आवेदन मिल चुका है, वहीं तीन कंपनियां पाइपलाइन में हैं। अगले हफ्ते ये तीन कंपनी भी हमारे पास होंगी।

Recommended Video

    Corona Home Testing Kit: अब घर बैठे कर सकेंगे Corona की जांच, ICMR से ही जानें कैसे | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus health ministry pc ICMR DG on COVID19 home testing says one company made application 3 in pipeline

    डॉ बलराम भार्गव ने घर में कोविड टेस्ट के बारे में बताते हुए कहा कि इसे चार स्टेप में किया जा सकता है। पहला- आप मेडिकल स्टोर से टेस्ट किट खरीदें। दूसरा- मोबाइल ऐप डाउनलोड करें, रजिस्टर करें और यूजर मैनुअल पढ़ें। तीसरा- घर पर ही टेस्ट करें। इसके बाद स्टेप 4 में फोटो लेकर मोबाइल पर अपलोड करें, इसके बाद रिजल्ट आ जाएगा। अगले 3-4 दिनों के भीतर यह बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। डॉ भार्गव ने कहा कि हमारा लक्ष्य कोरोना टेस्ट इस महीने के अंत तक 25 लाख टेस्ट और जून के अंत तक 45 लाख टेस्ट करने का है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13 फीसदी थे, वे अब 12.1 प्रतिशत रह गए हैं। रिकवरी रेट 81.7 से बढ़कर 86.7 फी सदी हो गई है। पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज किए गए। देश के कुल सक्रिय मामलों का 69 फीसदी सिर्फ 8 राज्यों में हैं। 21 राज्य ऐसे हैं जहां रोजाना रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है।

    इन पांच राज्यों में 50 फीसदी तक कम हुए मामले

    दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात, गोवा में बीते एक हफ्ते में रोजाना मिलने वाले कोविड मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक कमी देखी गई है। वहीं 13 मई से 19 मई तक, मेघालय, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में दैनिक मामलों में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अब तक पूरे देश में करीब 18 करोड कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। इसमें 18-44 साल के बीच के लोगों को अब तक लगभग 70 लाख खुराकें दी गई हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+