कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 283 हुई, टेस्ट के लिए आज से देशभर में शुरू हुईं 111 लैब

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को 283 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि कोरोना की जांच के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में 111 लैब आज से शुरू कर दी गई हैं। मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इन लैब में कोरोना के टेस्ट आज से होंगे। वहीं प्राइवेट सेक्टर की लैब को भी इससे जोड़ने को लेकर बात चल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि फैशन या आत्मविश्वास के लिए टेस्ट कराने लोग ना जाएं। कोरोना की जांच नियमों के मुताबिक होगी।

Coronavirus, Health Ministry, कोरोना वायरस, स्वास्थ्य मंत्रालय

लव अग्रवाल ने बताया है कि देश में भारतीय और अन्य देश के 1600 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर रखा गया है। वहीं आज भी 262 लोग इटली से वापस आएंगे और इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इनमें से अधिकतर छात्र हैं। उन्होंने बताया कि करीब 1600 भारतीयों और दूसरे देशों के नागरिकों को मिलाकर करीब 1700 लोगों को हम अपने क्वारंटाइन सेंटर में सेवाएं दे चुके हैं।

हेल्थ सेक्रेटरी ने बताया कि साबुन से हाथ धोने और सेनेटाइजर से साफ करने में कोई अंतर नहीं है। इसलिए हैंड सेनेटाइजर की जरूरत नहीं है अगर आप साबुन से अच्छे से हाथ धोते हैं। उन्होंने बताया कि मास्क को लेकर कई भ्रांति फैली हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मास्क पहनना बहुत जरूरी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि शख्य से एक मीटर की दूरी बनाए रखें और सर्दी जुखाम होने पर ही मास्क लगाएं।

उन्होंने कहा कि महामारी से देश को बचाने के लिए चर्चा हुई। इसमें सर्जरी को स्थगित करने के लिए कहा गया और लोगों से कहा गया है कि जब तक जरूरी न हो अस्पताल न जाए। उन्होंने कहा कि देश हर तरीके से इस परिस्थिति से निपटने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+