दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। शुक्रवार रात तक इससे एक लाख, 450 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी तक इस वायरस से 16 लाख 67 हजार लोग संक्रमित हैं। तीन लाख 70 हजार लोग रिकवर हो गए हैं और 11 लाख 96 हजार का इलाज हो रहा है। भारत में 6761 लोग संक्रमित हैं और 206 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से संक्रमण के 896 नए केस सामने आए हैं और 37 मौतें हुई हैं।

कोरोना महामारी से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,783 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में 980, स्पेन में 605 तो बेल्जियम में 496 लोगों की जान 24 घंटे में गई है। इटली में कोरोना के कारण 18,849 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में 18,110 तो स्पेन में 15,970 लोग इससे मर चुके हैं। फ्रांस में13,210 की मौत हुई है। ईरान में 4232, चीन में 3336, जर्मनी में 2607, बेल्जियम में 3019, तो नीदरलैंड में 2511 लोगों की जान जा चुकी है।
Recommended Video
ब्राजील, स्विट्जरलैंड और तुर्की में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा एक हजार के करीब जा चुका है। इनके अलावा एक्वाडोर, स्वीडन, पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, रोमानिया, डेनमार्क, पौलेंड, रोमानिया, भारत, पाकिस्तान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, अल्जीरिया, मिस्त्र में हजारों की तादाद में लोग संक्रमित हैं।
कोरोना वायरस ने बीते कुछ महीनों में पूरे विश्व को उथलपुथल कर दिया है। डब्ल्यूएचओ इसे महामारी घोषित कर चुका है। चीन के वुहान से शुरू होने के बाद ये वायरस लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। अभी भी ये बहुत जल्दी में रुकता नहीं दिख रहा है। इस समय यूरोप में ये वायरस कहर बरपा रहा है तो खाड़ी देश भी इससे बहुत प्रभावित हैं। वहीं साउथ एशिया में भी ये काफी फैल चुका है। इस वायरस के चलते इस समय पूरी दुनिया में कोई बड़ा इवेंट नहीं हो रहा है। बहुत जरूरी चीजों को छोड़कर पूरी दुनिया को इस बीमारी रोक दिया है। दुनिया के कई देश लॉकडाउन में हैं। लोग कई-कई हफ्तों से अपने घरों में कैद हैं।












Click it and Unblock the Notifications