Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coronavirus: सऊदी अरब से लौटे बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु गए isolation में

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने खुद को घर में कैद कर लिया है। प्रभू, हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा से लौटे हैं। उन्‍होंने यह कदम सावधानी बरतने के चलते उठाया है। आपको बता दें कि धीरे-धीरे भारत में भी महामारी के पॉजिटिव केसेज में इजाफा हो रहा है। देश में इस समय 147 मरीज सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा कोरोना के पीडि़त हैं।

Recommended Video

    Corona Virus: Saudi Arab से लौटे Suresh Prabhu, खुद को किया Quarantine | वनइंडिया हिंदी
    suresh-prabhu

    10 मार्च को गए थे सऊदी अरब

    बीजेपी सांसद प्रभु के करीबी सूत्रों की आरे से बताया गया है कि उनका टेस्‍ट निगेटिव आने के बाद भी उन्‍होंने खुद को एकांतवास में रखने का मन बनाया है। सुरेश प्रभु जी-20 शेरपा मीटिंग में शामिल होने लिए सऊदी अरब गए थ। अब वह 14 दिनों तक क्‍वारंटाइन में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की तरफ से उन्‍हें जी-20 समिट के लिए शेरपा नियुक्‍त किया गया था। 10 मार्च को प्रभु सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे। शेरपा, किसी भी राष्‍ट्राध्‍यक्ष का वह व्‍यक्तिगत प्रतिनिधि होता है जो अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलनों के दौरान जमीन तैयार करने का जिम्‍मा उठाता है। सुरेश प्रभु से पहले केंद्रीय मत्री वी मुरलीधरन ने भी खुद को घर में क्‍वारंटाइन में रखा था। टेस्‍ट निगेटिव आने के बाद भी उन्‍होंने कदम उठाया था। मुरलीरन केरल के उस अस्‍पताल का दौरा करके लौटे थे जहां पर कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज हो रहा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+