Coronavirus: दिल्ली में नहीं मिला कोई लक्षण, लेकिन ओडिशा में हुआ टेस्ट तो पॉजिटिव मिला मरीज
नई दिल्ली। दुनिया के 115 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर झेल रहे हैं। इस खतरनाक वायरस के कारण अबतक 5000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 1 लाख 25 हजार से भी अधिक हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। वहीं, ओडिशा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।

Recommended Video
बताया जा रहा है कि ये युवक इटली से वापस लौटा था और नई दिल्ली में उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया था लेकिन तब उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। इसके बाद उसे भुवनेश्वर जाने की इजाजत दे दी गई। ये युवक नई दिल्ली से भुवनेश्वर तक ट्रेन से पहुंचा और 12 मार्च को वहां पहुंचा। लेकिन 13 मार्च को उसे कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद 14 मार्च को उसने चेकअप करवाया।
फिलहाल, उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। रविवार रात को इस युवक का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और इस शख्स के ट्रैवल का पूरा डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। ये शख्स इटली में कंप्यूटर की पढ़ाई करता है और भुवनेश्वर का रहने वाला है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत स्थिर है।
बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 110 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। वहीं, देश में इस महामारी से दो लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में एक मौत हुई है जबकि दूसरी मौत दिल्ली में हुई है। फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications