Coronavirus: लेह में पोस्टेड जवान के बाद अब पुणे में एक आर्मी ऑफिसर अस्पताल में
नई दिल्ली। सेना में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। लेह, लद्दाख में तैनात 34 साल के जवान का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस जवान को अब आइसोलेशन में रखा गया है। यह जवान लद्दाख स्काउट्स का है और सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट में तैनात है जिसे 'स्नो वॉरियर्स' के तौर पर जानते हैं। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि जवान के पिता 27 फरवरी को ईरान से लौटे थे। दूसरी तरफ पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट में भी एक आर्मी ऑफिसर को क्वारंटाइन करके रखा गया है।
Recommended Video

जवान के पिता ईरान की यात्रा से लौटे
जवान अपने घर पर छुट्टियों पर गया हुआ था और उसी समय पिता के संपर्क में आया। दो मार्च को वह ड्यूटी पर वापस लौट आया। 29 फरवरी को पिता को लद्दाख हार्ट फाउंडेशन में क्वारंटाइन में रखा गया था। इसके एक दिन बाद ही जवान को भी क्वारंटाइन कर दिया गया और सोमवार को उसके टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान छुट्टी से लौटने के बाद अपनी पोस्ट पर तैनाती के लिए गया था। वह अपने गांव में रह रहा था और क्वारंटाइन पीरियड के दौरान अपने परिवार की मदद भी कर रहा था। जवान की बहन, पत्नी और दोनों बच्चों को भी अस्पताल में क्वारंटाइन में रखा गया है। दूसरी तरफ पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट में भी एक आर्मी ऑफिसर को क्वारंटाइन करके रखा गया है। हालांकि ऑफिसर में किसी तरह के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे। अभी तक उनका टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है। देशभर में इस समय महामारी के 147 मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications