निजामुद्दीन मरकज मामले पर भड़कीं फराह खान, बोलीं- ये तो बहुत ही गैर जिम्मेदाराना
नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम को लेकर डिजाइनर फराह अली खान ने नाराजगी जताई है। एक्टर संजय खान की बेटी फराह ने ट्वीट कर लिखा कि ये बहुत गैर जिम्मेदाराना रवैया है। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिएं। फराह ने साथ ही ये भी कहा कि इसे धार्मिक मामला नहीं बनाया जाना चाहिए। ये हम सब की सामाजिक जिम्मेदारी है कि कैसे इस बीमारी से लड़ा जाए।

ट्विटर पर में फराह ने लिखी ये बात
फराह खान अली ने ट्विटर पर इस मामले से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, तबलीगी जमात का इस समय इकट्ठा होना या कोई कार्यक्रम करना बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है। इसे कोई धार्मिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए ना मैं ऐसा कर रही हूं। यह एक तरह से समाज के प्रति जिम्मेदाराना हरकत है। इस महामारी के समय किसी राजनीति या धर्म के नाम पर ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए, जो हमारी मुश्किल बढ़ाए।

ये है मरकज का मामला
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में 10 से 15 मार्च के बीच तब्लीगी जमात का एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें तीन हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेने के लिए आए थे। जिसमें भारत के अलावा कई देशों के लोग शामिल थे। कुछ लोग लॉकडाउन से पहले चले गए जबकि करीब हो हजार यहीं पर थे। इन लोगों को बीते दो दिन में दिल्ली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने निकाला है। इनमें से बहुत से लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। दिल्ली और यहां कार्यक्रम के बाद देश के दूसरे हिस्सों में गए करीब 100 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस
पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी महामारी का रूप ले चुका है। दुनिया के लगभग सारे मुल्क इसकी चपेट में हैं और इसके सामने किसी हद तक बेबस नजर आ रहे हैं। दुनिया में आठ लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं और 42 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है। चीन, अमेरिका, फ्रांस, स्पेन, इटली, इरान, इंग्लैंड जैसे देश इससे बुरी तरह से मुतास्सिर हैं।
भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बेहद चिंताजनक होती जा रही है। इस हफ्ते कोरोना के मरीजों बहुत तेजी से सामने आ रहे हैं। बुधवार को देश में 1359 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो गई है, इस महामारी से 35 लोगों की मौत भारत में हुई है। कोरोना वायरस ज्यादा ना फैले इसके लिए देश में इस समय लॉकडाउन है। 25 मार्च से 21 दिनों तक लॉकडाउन चल रहा है। जिसका आज लॉकडाउन का 8वां दिन है।
कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन- हल्दी वाला दूध पिएं, योग करें












Click it and Unblock the Notifications