कोरोना वायरस के चलते चुनाव आयोग ने 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित किए
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्यसभा चुनाव को टाल दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का टाल दिया है। हालांकि, नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसी संभावना थी कि एहतियात बरतते हुए राज्यसभा चुनाव पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 मार्च को ही होंगे। मगर अब यह स्पष्ट हो गा है कि 26 मार्च को होने वाला राज्यसभा चुनाव तय समय पर नहीं होगा।
Recommended Video
Coronavirus के चलते Election Commission ने Rajya Sabha election को किया स्थगित | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications