COVID19 : मुंबई के डिब्बावालों का बड़ा फैसला, 20 मार्च से 31 मार्च तक सेवाएं बंद
मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते मुंबई के डिब्बे वालों ने 31 मार्च तक सेवा बंद करने की घोषणा की है, डिब्बावाले अब 20 मार्च से सेवाएं नहीं देंगे, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार को देशभर में 15 मामले बढ़ गए हैं जिस वजह से देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है, COVID19 की वजह से यहां अब तक तीन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं।

कौन है 'डब्बावाले'?
गौरतलब है कि डब्बावाला या डब्बेवाले ऐसे लोगोंॱ का एक समूह है, जो कि मुंबई शहर में काम कर रहे सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों को दोपहर का खाना कार्यस्थल पर पहुंचाने का काम करता है। इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत है, समय पर डिलीवरी। आप ट्रेन की देरी या फिर किसी वजह से ऑफिस में लेट हो सकते हैं, पर डब्बावाला हमेशा समय पर आपका टिफिन लेकर हाजिर हो जाता है।

...खाना खाने से कोई बीमार भी नहीं होता
अकेले मुंबई में करीब पांच हजार डब्बवाले रोजाना दो लाख टिफिन की डिलीवरी करते हैं। टिफिन पर इस तरह कोडिंग की जाती है कि जिसका टिफिन है, उसे ही मिलता है। डिलीवरी करने वाले डब्बावाले बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, किंतु टिफिन डिलीवरी में किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होती, इनके खाने में मिलावट नहीं होती और इनका खाना खाने से कोई बीमार भी नहीं होता।
Recommended Video

खास बातें
- 1890 में हुई थी मुंबई डब्बावाला की शुरुआत।
- 2 लाख लोगों को खाने की सप्लाई।
- तीन घंटे के अंदर खाना घर से लेकर दफ्तर तक पहुंचता है।
- हर रोज 60 से 70 किलोमीटर तक का सफर तय।
- खाने की सप्लाई के लिए 600 रुपये महीना खर्च।
- खाने की सप्लाई में साइकिल और मुंबई की लोकल ट्रेन की मदद।
- काम में जुड़े प्रत्येक कर्मचारी को 9 से 10 हजार रुपये मासिक मिलता है।
- साल में एक महीने का अतिरिक्त वेतन भी। नियम तोड़ने पर एक हजार फाइन लगता।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
- अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।












Click it and Unblock the Notifications