कोरोना वायरस के खतरे के बीच डाउ जोन्स में जबरदस्त गिरावट, ट्रेडिंग को रोका गया

नई दिल्ली। दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इस वायरस की वजह से ना सिर्फ लोगों का जनजीवन बल्कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्था लगभग ठप पड़ गई है। कोरोना वायरस के खतरे के बीच डाउ जोन्स में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। डाउ जोन्स में रिकॉर्ड 2250 अंकों यानि 9.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जिस तरह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस की वजह से ठप पड़ी है उसका सीधा असर डाउ जोन्स पर देखने को मिल रहा है। रिकॉर्ड गिरावट को देखते हुए फिलहाल डाउ जोन्स में ट्रेडिंग को रोक दिया गया है।

dow jones

वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2713.41 अंक यानी 7.96 फीसदी की गिरावट के बाद 31,390.07 पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 765.10 अंक यानी 7.69 फीसदी की गिरावट के साथ 9,190.10 के स्तर पर बंद हुआ है। शेयर बाजार खुला भी गिरावट के साथ ही था। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1591.80 अंक यानी 4.67 फीसदी की गिरावट के साथ 32,511.68 के स्तर पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 446.85 अंक यानी 4.49 फीसदी की गिरावट के साथ 9508.35 के स्तर पर खुला।

सुबह करीब 9.35 बजे का आंकड़ा देखें तो गिरावट के साथ खुलने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,179.73 अंक यानी 6.39 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 547.85 अंक यानी 5.50 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था रुपये की बात करें तो ये भी गिरावट के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पैसे की गिरावट के बाद 74.06 के स्तर पर खुला था। जबकि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.91 के स्तर पर बंद हुआ था। ये हाल केवल भारतीय शेयर बाजार का ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजार का है। कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण पूरी दुनिया का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+